Advertisement
31 May 2022

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का दावा, भारत में इस मानसून होगी अपेक्षा से अधिक बारिश

ANI

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दावा किया है कि भारत इस मानसून के मौसम में पहले की अपेक्षा अधिक बारिश की उम्मीद कर सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, "इस मानसून सीजन में बारिश लंबी अवधि के औसत का 103 फीसदी रहने की उम्मीद है।" अप्रैल में, आईएमडी ने कहा था कि देश में सामान्य वर्षा होगी। हालांकि अब आईएमडी ने कुछ और दावा किया है।

वर्तमान मॉनसून सीजन के लिए अपडेटेड लॉन्ग रेंज फोरकास्ट जारी करते हुए महापात्र ने कहा, "देश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी तरह से वितरित वर्षा गतिविधि होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि मध्य और प्रायद्वीपीय भारत लंबी अवधि की औसत बारिश के 106 फीसदी की उम्मीद कर सकते हैं, जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने 29 मई को केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा की थी, जो सामान्य शुरुआत की तारीख से तीन दिन पहले था।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Indian Meteorological Department, IMD, Monsoon, Rain, Kerala, Monsoon season, Agriculture
OUTLOOK 31 May, 2022
Advertisement