Advertisement
06 August 2022

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज

PTI

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में तुगलक रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बढ़ोतरी के खिलाफ विपक्षी दल ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध का आह्वान किया।

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने कहा कि धारा 186 (सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में लोक सेवक को बाधित करना), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 332 (स्वेच्छा से लोक सेवक को उसके काम से रोकने के लिए चोट पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था क्योंकि नई दिल्ली जिले में निषेधाज्ञा लागू है।

पुलिस ने शुक्रवार को लुटियंस दिल्ली से 65 सांसदों सहित 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Inflation, Unemployment, Congress, Delhi Police, BJP, Case registered
OUTLOOK 06 August, 2022
Advertisement