Advertisement
26 June 2022

राजिंदर नगर उपचुनाव पर बोले केजरीवाल, "लोगों ने बीजेपी की गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा"

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी की जीत को 'भाजपा की गंदी राजनीति की हार' बताया और राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के दुर्गेश पाठक ने उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, "मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी (भाजपा के) राजेश भाटिया को 11,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।"

Advertisement

लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''राजिंदर नगर के लोगों का दिल से शुक्रिया। दिल्ली की जनता के इस अपार स्नेह और प्यार के लिए मैं आभारी हूं. इससे हमें और मेहनत करने और लोगों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।"

उन्होंने कहा, "लोगों ने उनकी (भाजपा) गंदी राजनीति को हरा दिया और हमारे अच्छे काम की सराहना की। धन्यवाद राजिंदर नागर, धन्यवाद दिल्ली।" आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पाठक को बधाई दी और कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि केजरीवाल लोगों के दिलों में रहते हैं।

उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "मेरे प्यारे भाई दुर्गेश पाठक को राजिंदर नगर विधानसभा से विधायक चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। आप के सभी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई।"

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आप के पाठक को 40,319 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 वोट मिले।  जीत का अंतर 11,468 वोट था। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम लता को महज 2,014 वोट ही मिले।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Aam aadmi party, Arvind Kejriwal, Durgesh Pathak, By Polls, Delhi
OUTLOOK 26 June, 2022
Advertisement