Advertisement
07 February 2016

भारतीय तकनीक का महान क्षण: जीका वायरस का 'मेड-इन-इंडिया' टीका

जीका से निपटने के लिए भारत की यह उपलब्धि पूरे टीके का रूप ले पाती है या नहीं, यह तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन यह पहली बार हुआ है कि कोई भारतीय कंपनी पश्चिमी देशों की दवा कंपनियों को उनके ही खेल में हराने के लिए फुर्तीली और दूरदर्शी साबित हुई है। अब हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि पेटेंट की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है क्योंकि इस समय गेंद पूरी तरह भारत के पाले में नजर आ रही है।

 

- भाषा (पीटीआई)

Advertisement

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारत का जीका जैव तकनीकी क्षण संयोग से उसी समय आया है, जबकि देश जैव तकनीक विभाग की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस विभाग की स्थापना वर्ष 1986 में तकनीक प्रेमी दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में की गई थी। उस समय का सपेरों, हाथियों और हिंदू विकास दर वाला देश अब नवोन्मेष का केंद्र बन चुका है। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक बार फिर तकनीकी रूप से दक्ष और विज्ञान प्रेमी नेता मिला है, जिन्होंने मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया जैसी बड़ी चुनौतियां पेश की हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जीका वायरस, टिका, भारतीक जैव तकनीकी, भारत, विज्ञान, पेटेंट, पल्‍लव बागला
OUTLOOK 07 February, 2016
Advertisement