Advertisement
07 June 2016

वैज्ञानिकों ने सुलझाया एक्स फाइल डीएनए का रहस्य

नए शोध को ब्रिटेन के शेफील्ड विश्वविद्यालय के प्रमुख वैज्ञानिक ने किया है। इस शोध में स्पष्ट किया गया है कि किस तरह से शाखायुक्त डीएनए अणु अपनी दोहरी कुंडलीदार संरचना से अलग होते हैं। वैज्ञानिक 20 साल से भी ज्यादा समय से इस प्रक्रिया को समझने में लगे थे।

शेफील्ड विश्वविद्यालय में फंक्शनल जिनोमिक्स के प्रोफेसर और इस अध्ययन के प्रमुख लेखक जॉन सेयर्स ने कहा, शाखायुक्त डीएनए एक्स-फाइल्स की कई कड़ियों में दिखाया गया है। सेयर्स ने कहा, शाखायुक्त डीएनए हर रोज शरीर में बनता है। यह हमारी कोशिकाओं के विभाजन के साथ हर समय होता है। ये शाखाएं हमारे डीएनए की प्रतिकृतियां बनने की प्रक्रिया में बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: X file, DNA, sheffield university, एक्स फाइल, डीएनए, शेफील्ड विश्वविद्यालय
OUTLOOK 07 June, 2016
Advertisement