Advertisement
10 July 2021

मोदी सरकार के 42 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले और 90 फ़ीसदी करोड़पति, एडीआर की रिपोर्ट

TWITTER

चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले ग्रुप एडीआर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोदी कैबिनेट में शामिल 78 मंत्रियों में से 42 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है, जिनमें से चार पर हत्या के प्रयास से जुड़े मामले हैं। बुधवार को 15 नए कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। जिसके बाद मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी मंत्रियों के किए गए विश्लेषण में 33 (42 प्रतिशत) ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामलों का उल्लेख किया है। लगभग 24 या 31 प्रतिशत मंत्रियों ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है जिसमें हत्या से संबंधित मामलों, हत्या के प्रयास, डकैती आदि शामिल हैं।

कूच बिहार निर्वाचन क्षेत्र से गृह राज्य मंत्री बने निसिथ प्रमाणिक ने खुद अपने खिलाफ हत्या के जुड़े (आईपीसी धारा -302) से संबंधित एक मामले की घोषणा की है। निसिथ 35 वर्ष के कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री भी हैं। चार मंत्रियों ने मर्डर (आईपीसी सेक्शन -307) के प्रयास से संबंधित मामलों की घोषणा की है। जिनमें जॉन बरला, प्रमाणिक, पंकज चौधरी और वी मुरालेदाहरन शामिल हैं।

Advertisement


इसके अलावा मंत्रियों के विश्लेषण में पता चला कि 70 (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं और प्रति मंत्री की औसत संपत्ति 16.24 करोड़ रुपये है। चार मंत्रियों ने 50 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया, पियुष गोयल, नारायण तातु राणे और राजीव चंद्रशेखर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: एडीआर, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, कैबिनेट के नए मंत्री, मंत्रियों पर आपराधिक रिपोर्ट, ADR, Association for Democratic Reforms, Monitorable Cabinet, Cabinet New Minister, Criminal Report on Ministers, मोदी कैबिनेट
OUTLOOK 10 July, 2021
Advertisement