Advertisement
27 July 2021

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम का जोरदार प्रदर्शन, स्पेन को 3-0 से दी मात

टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार का दिन भारतीय हॉकी के लिए बहुत अच्छा रहा। टीम ने शानदार खेल दिखाकर अपने तीसरे मैच में स्पेन को 3-0 से हरा दिया। भारत की ओर से रूपिंदर पाल सिंह (15वें और 51वें मिनट) ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह (14वें मिनट) ने एक गोल किया।

बता दें कि भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर विजयी शुरुआत की थी मगर आस्ट्रेलिया के विरुद्ध एकतरफा मुकाबले में उसे 1-7 की करारी हार का सामना करना पड़ा था। मगर आज भारत की ओर से रूपिंदर ने स्‍पेन के विरुद्ध दो गोल दागकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऐसे में अपने 3 मैच में 2 मैच जीतकर भारत ने मेडल की उम्मीद जगा दी है। बता दें कि 1980 के बाद से भारत ओलंपिक में एक बार भी मेडल नहीं जीत पाया है। जबकि इस बार भारतीय हॉकी टीम से सभी को मेडल की उम्मीद है।

Advertisement

गौरतलब है कि स्पेन पर शानदार जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम के अब पूल ए में छह अंक हो गए हैं। अबतक भारत ने 3 मैचों में 2 जीत दर्ज की है। जोरदार प्रदर्शन कर भारत पूल ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।  शीर्ष 4 टीमें क्‍वार्टर फाइनल में जाएगी। लिहाजा भारतीय टीम की यह जीत शीर्ष 4 में पहुंचने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tokyo Olympics, Indian men's hockey, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलंपिक, भारतीय हॉकी टीम
OUTLOOK 27 July, 2021
Advertisement