Advertisement
05 March 2022

रूस में फेसबुक पर बैन, मीडिया आउटलेट्स के साथ भेदभाव का लगाया आरोप

यूक्रेन में जंग के बीच खबर है कि रूस में फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, कई दिनों तक फेसबुक की रीच को घटाने, चेतावनी देने के बाद अब रूस ने देश में फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने फेसबुक पर रूसी मीडिया के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी ने फेसबुक पर बैन का ऐलान किया है। उधर, फेसबुक ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह लाखों लोगों को विश्वसनीय सूचना से वंचित कर रहा है।

Advertisement

इससे पहले खबर थी कि रूस की कई मीडिया वेबसाइट डाउन थीं यानी ये काम नहीं कर रहे थे। इसमें फेसबुक भी शामिल था। कहा जा रहा था कि ऐसा होना जंग के खिलाफ आवाज उठाने वालों के जुबान पर लगाम लगाने की कोशिश है। खबरों के मुताबिक मॉस्को में एएफपी के पत्रकार अपना फेसबुक अकाउंट नहीं खोल पा रहे थे। इसके अलावा बीबीसी के रूसी भाषा की न्यूज़ वेबसाइट्स भी नहीं खुल रही थीं।

गौरतलब है कि यूक्रेन के साथ युद्ध की शुरुआत के दूसरे दिन यानी  25 फरवरी को रूस ने फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया गया था। रूस की सरकारी एजेंसी रोसकोम्नाडजोर का आरोप था कि फेसबुक ने रूस के सरकारी के मीडिया आउटलेट्स के पेजों को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया था। जब रूस की ओर से इस प्रतिबंध को हटाने की मांग की गई, तो फेसबुक ने मांग को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद पहले रूस ने फेसबुक पर आंशिक रूप से बैन लगाया और अब इसे पूरी तरह ब्लॉक कर दिया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ukraine Russia War, Ukraine Crisis, Russia, Ukraine, Facebook, banned, media outlets
OUTLOOK 05 March, 2022
Advertisement