Advertisement
31 August 2016

दिल्ली पुस्तक मेले में किताबें नहीं स्टेशनरी लुभा रही

बच्चों को तरह-तरह के पेन, पेंसिल खूब पसंद आते हैं। इस बार दिल्ली पुस्तक मेले में यही पेन, पेंसिल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां पर तरह-तरह के कागज, सुंदर डिजाइन के निमंत्रण पत्रों की बहार है। यहां पर म्यूजिकल निब वाला फाउंटेन पेन भी लोगों को लुभा रही है। हालांकि इसका उपयोग संगीत बजाने के लिए नहीं किया जाता है लेकिन इस विशेष निब का उपयोग संगीत की धुनों को लिखने के लिए किया जा सकता है।

हवाई जहाज के धातु से बने पेन को लेकर भी लोगों में उत्साह है। यहां आने वाले लोगों को पता नहीं था कि इस तरह की स्टेशनरी भी पुस्तक मेले में मिल रही है। कई दर्शक पुस्तकों के बजाय स्टेशनरी का ही ज्यादा सामान अपने साथ ले जा रहे हैं। कलम, डायरी और कैलेंडर जैसी पारंपरिक सामग्रियों के अतिरिक्त ग्राहकों को बहु-उद्देश्यीय वाला पेपर मार्कर, पेपर लालटेन और हस्तनिर्मित स्क्रैप बुक के विकल्प भी मिल रहे हैं।

एजेंसी भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: delhi book fair, दिल्ली पुस्तक मेला
OUTLOOK 31 August, 2016
Advertisement