Advertisement
13 October 2016

चीन-भारत मिल कर ‘आवारा’ को लाएंगे मंच पर

आवारा फिल्म चीन में बहुत लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म का मशहूर गाना आवारा हूं चीन के लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। यही नहीं फिल्म के हीरो राज कपूर को भी चीन में खासा पसंद किया गया था। शंघाई में भारतीय परिषद के जनरल प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चीन और भारत ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके मुताबिक 1951 की राज कपूर की सुपरहिट फिल्म आवारा का थियेटर संस्करण तैयार किया जाएगा। दोनों देशों के बीच एक एमओएयू पर हस्ताक्षर हुआ है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और चीन शंघाई अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव (सीएसआईएएफ) के बीच इसे लेकर समझौता हुआ है।

शंघाई में हुए समझौते के अनुसार भारत और चीन में 2017 और 2018 में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। आईसीसीआर के महानिदेशक अमरेंद खाटुआ 18वें चीन शंघाई अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में हिस्सा लेने शंघाई गए हुए थे,  वहीं इस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।

इस फिल्म के थियेटर संस्करण का वित्त पोषण आईसीसीआर और सीएसआईएफ के द्वारा किया जाएगा। करीब छह दशकों से भी ज्यादा तक आवारा चीन में लोकप्रिय है। इसका गाना आवारा हूं को चीन में आवाला हूं गाया जाता है क्योंकि मंडारिन भाषा में र नहीं होता।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: awara, ICCR, china, india, raj kapoor, आवारा, आईसीसीआर, भारत, चीन, राज कपूर
OUTLOOK 13 October, 2016
Advertisement