Advertisement
17 August 2015

गठला – आत्माओं का स्थायी पता

आफ्टर डेथ - द स्पिरिचुअल जर्नी नाम की इस नृत्य नाटिका की कहानी भील जाति के एक पुरूष के इर्द गिर्द घूमती है। एक दुर्घटना के बाद उसे बचाने के कई प्रयास असफल हो जाने के बाद उसकी मृत्यु हो जाती है और उसकी आत्मा पूरे गांव में प्रेत बनकर घूमने लगती है। उसकी आत्मा के साथ शांति और आराम से रहने को सुनिश्चित करने के लिए उसके परिजन और मित्रों को एक रीति-रिवाज का अवश्य पालन करना है।

 

नृत्य निर्देशक मोहन ने बताया,  भीलों का मानना है कि आत्माएं कभी भी वातावरण का त्याग नहीं करतीं। मृत्यु के बाद भी। यह हिंदू मान्यतों में मोक्ष के विचार के अनुरूप ही है जिसमें माना जाता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा को आराम करने दिया जाए, वहीं भीलों का मानना है कि मृत व्यक्तियों की आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलती जब तक उन्हें कोई स्थान रहने के लिए न दिया जाए।

Advertisement

 

नाटिका में भी मृत व्यक्ति की आत्मा उसकी मां के शरीर में प्रवेश कर जाती है और फिर उसे तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले जाया जाता है। जब आत्मा से पूछा जाता है कि वह क्या चाहता है तो वह रहने के लिए स्थान मांगता है और बाद में तांत्रिक उसे एक गठला रहने के लिए देता है।

 

यही गठला देने की 100 साल से भी ज्यादा पुरानी परंपरा को गठला प्रथा के तौर पर जाना जाता है जो इस नाटिका में दिखाई गई है। गठला लाल रंग का पत्थर होता है जिस पर घोड़े का चित्र अंकित होता है। माना जाता है कि गठला आत्माओं का निवास स्थान है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: bhils, dance drama, after death the spiritual journey, Vikram Mohan, bhooshan bhat, भील, नृत्य नाटिका, आफ्टर डेथ द स्प्रिचुअल जर्नी, विक्रम मोहन, भूषण भट्ट
OUTLOOK 17 August, 2015
Advertisement