Advertisement
06 July 2015

उर्दू उपन्यासकार अब्दुल्ला हुसैन का निधन

उर्दू उपन्यासकार अब्दुल्ला हुसैन का निधन

उर्दू अदब की दुनिया में जाना पहचाना नाम अब्दुल्ला हुसैन ने शनिवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले एक साल से वह ब्लड कैंसर से पीडि़त थे और शुक्रवार को उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी।

 

अपने लाहौर स्थित घर पर आखिरी सांस ली। हुसैन का वास्तविक नाम मोहम्मद खान था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उन्हें उर्दू साहित्य में श्रेष्ठ कृतियों में गिनी जाने वाली उदास नस्लें के अलावा कुछ और मशहूर उपन्यासों तथा लघु कहानियों फरेब और नशेब के लिए याद किया जाएगा।

Advertisement

 

पाकिस्तनान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज नवाज शरीफ ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और इसे राष्ट्र का नुकसान बताया। हुसैन का जन्म भारत में हुआ था। सन 1931 को वह 14 अगस्त को पैदा हुए थे। गुजरात के ही जमींदार  कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई की थी। हुसैन को इसी साल प्रधानमंत्री ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

TAGS: urdu writer, pakistan, abdullah hussain, udas naslen, उर्दू लेखक, पाकिस्तान, अब्दुल्ला हुसैन, उदास नस्लें
OUTLOOK 06 July, 2015
Advertisement