Advertisement
28 July 2015

गेटवे साहित्योत्सव में इस बार भारतीय भाषाएं

इस साल फरवरी में हुए इस उत्सव के पहले संस्करण में नौ भाषाओं के लगभग 50 लेखकों और फिल्मकारों ने भागीदारी की थी। उत्सव के कार्यकारी निदेशक मोहन ककनादन ने कहा कि यदि हम इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने वाले पाठकों और लेखकों के हिसाब से देखें तो भारतीय भाषाओं के साहित्य का राष्ट्रीय स्तर पर उत्सव मनाने के इस विचार को लोगों ने खूब सराहा।

 

दो दिन के इस उत्सव के बाद भारतीय भाषाओं के बीच यह एक अहम चर्चा का विषय बन गया। इस उत्सव ने लोगों को नए विचारों और विचारोत्तेजक बहसों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया।

Advertisement

 

इस उत्सव का उद्घाटन सत्र सात भारतीय भाषाओं मराठी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उडि़या और तमिल पर केंद्रित होगा। इसके अलावा इनमें से कुछ भाषाओं पर विशेष सत्र भी होंगे।

 

उत्सव के आयोजकों ने कहा कि अंग्रेजी और हिंदी का साहित्य भी इस उत्सव का हिस्सा होंगे। जाने-माने फिल्मकार अडूर गोपालकृष्णन इस उत्सव के परामर्श पैनल के प्रमुख हैं। इसके अलावा कई जाने-माने लेखक इस पैनल के सदस्य हैं। यह उत्सव मुंबई आधारित साहित्यिक पत्रिका काक्का की पेशकश है।

TAGS: gateway of india, mumbai, gateway sahityotsav, गेटवे अॉफ इंडिया, मुंबई, गेटवे साहित्योत्सव
OUTLOOK 28 July, 2015
Advertisement