Advertisement
29 July 2015

भूतों की कहानी फ्रांसिसी राजनयिक की जुबानी

भूतों की कहानी फ्रांसिसी राजनयिक की जुबानी

सिटी ऑफ जॉय कोलकाता में औपनिवेशिक काल के ढहते भवनों में कई रहस्यमयी कहानियां दफन हैं। भूतिया पुलों और कब्रिस्तान में भूतों की परछाईयों की कई कहानियां हैं जो कोलकाता के लोगों के जेहन में है लेकिन समय के साथ यह यादें धुंधली होती चली गई हैं।

 

दिन में राजनयिक का कामकाज और रात में भूतों की कहानियों को ढूंढने वाले एतीयेन ने अपनी हाल ही में जारी पुस्तक घोस्ट्स ऑफ कोलकाता में अपने इन्हीं अनुभवों को साझा किया है। इस किताब में उन्होंने इतिहास की तंग गलियों से होते हुए तथ्यों और कल्पनाओं का एक ताना-बाना बुना है।

Advertisement

 

उन्होंने बताया, ‘वास्तव में इस पुस्तक में क्या है यह कहना मुश्किल है। यह कई तरह के किस्सों का मेल है। इसमें कुछ गैर-गल्प है। इसमें कुछ भाग यात्रा वृतांत्त है। इसके बाद में गल्प खंड है जिसमें भूत अपनी कहानियां कह रहे हैं।

 

उन्होंने बताया, ‘यह वास्तव में एतिहासिक तथ्यों के साथ गल्प का मिश्रण है। कुछ जगहों पर यथार्थ से मुझे मदद नहीं मिली तो मैंने अंतराल पाटने के लिए कल्पना का सहारा लिया।’

 

उन्होंने बताया कि इस उपन्यास की शैली डरावनी या थ्रिलर नहीं है। बल्कि इसमें बीते जमाने के भूतों पर सिर्फ नजर डाली गई है। 

TAGS: ghosts of calcutta, novel, fabrice etienne, french consul-general, गोस्ट्स अॉफ कलकत्ता, उपन्यास, फैब्रिसे एतीयेन, फ्रांसिसी राजनयिक
OUTLOOK 29 July, 2015
Advertisement