Advertisement
15 October 2015

कुल्लू दशहरा को लेकर तैयारियां जोरों पर

गूगल

 

देवी देवता करदार संघ के तहत 455 देवी देवता हैं, जिनके लिए नए प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। इनकी मांग थी कि इनके देवी-देवताओं को परंपरागत तरीके से लकड़ी के प्लेटफॉर्म दिेए जाएं। हिमाचल में करदार संघ एकमात्र संघ है जो देवी-देवताओं से जुड़े मसलों का नेतृत्व करता है। संघ के मुखिया दोत राम ठाकुर ने देवी-देवताओं के बैठने की नई व्यवस्था की तारीफ की।   

 

Advertisement

दशहरा महोत्सव में बलि न दिए जाने पर भी प्रशासन चौकस रहेगा। जिलाधिकारी राकेश कंवर का कहना है कि फिलहाल तो उनकी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं आई है लेकिन फिर प्रशासन चौकस है। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत 2014 से बलि पर पाबंदी है। कुल्लू दशहरा शांतिपूर्ण मनाया जा सके और पर्यटकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन पुख्ता इंतजाम कर रहा है।  

TAGS: कुल्लू दशहरा, हिमाचल प्रदेश
OUTLOOK 15 October, 2015
Advertisement