Advertisement
01 July 2015

अब अंग्रेजी में पढ़िए मंटो

अब अंग्रेजी में पढ़िए मंटो

मंटो की कहानियों का अब अंग्रेजी में अनुदित हो गई हैं। आजादी के दौर में खून-खराबे पर मंटो से बेहतर शायद ही किसी ने कलम चलाई हो। इस पुस्तक को पेंगुइन रेंडम हाउस ने प्रकाशित किया है। प्रकाशक ने बताया कि  पुस्तक में मंटो की सर्वमान्य कहानियों का अनुवाद प्रस्तुत है और वे कहानियां भी हैं जिनके बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई।

 

मंटो उर्दू के ऐसे लेखक माने जाते हैं जिनकी लघु कहानियां सबसे ज्यादा पढ़ी जाती रही हैं। उनके 22 लघु कहानी संग्रह हैं। उनकी कुछ लघु कहानियां बू,  खोल दो,  ठंडा गोश्त और टोबा टेक सिंह काफी चर्चित हैं। मंटो ऐसे कथाकार के रूप में चर्चित रहे जिन पर अश्लील लिखने के आरोप भी लगे। उनकी कहानियों में यथार्थ को ज्यों का त्यों खोल कर रख देते थे। स्त्री-पुरुष से संबंध और प्रेम पर भी उन्होंने बहुत ही निर्ममता से लिखा। बाकी लेखक जहां प्रेम को परी कथाओं और फूल-सितारों की बातें बताते रहें वहीं मंटो ने अपनी कहानियों में इन संबंधों की सच्चाई बयां की। आज भी मंटो सर्वाधिक पढ़े जाने वाले लेखकों में से एक हैं। 

TAGS: saadat hasan manto, penguin, सआदत हसन मंटो, पेंगुइन
OUTLOOK 01 July, 2015
Advertisement