Advertisement
28 March 2016

बार्बी के बदले विलब्रुक गुड़िया

इन गुड़ियों को बनाने वाली नेहा चौहान वुडवर्ड ने सातों गुड़ियों में से प्रत्येक को एक अनूठा व्यक्तित्व प्रदान किया है जिससे लड़कियां खुद को उन गुड़िया के माध्यम से जोड़ सकेंगी।

नेहा की स्टार्टअप खिलौना कंपनी विलोब्रुक गर्ल्स द्वारा किया गया गुड़िया संग्रह बचपन के समान महत्वाकांक्षी मित्रों पर आधारित है जिनके साथ वह विलोब्रुक रोड पर पली-बढ़ीं।

अब मैनहट्टन में रहने वाली नेहा ने कहा, जिन खिलौनों से मैं खेली, उनका मुझ पर वैसा ही प्रभाव पड़ा था, लेकिन वे मेरे या मेरे मित्रों के बारे में ज्यादा नहीं दर्शाते थे, जो अपनी रूचियों और पृष्ठभूमियों में काफी स्मार्ट और विविध थे। मैं जानती थी कि हमें बेहतर करने की आवश्यकता थी।

Advertisement

नेहा ने कहा  यह विचार उनके मन में तब आया जब वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही थीं। हालांकि विलब्रुक गर्ल्स डॉल्स की बिक्री अभी शुरु नहीं हुई है। नेहा भूरी आंखों और लंबे भूरे बालों वाली पहली गुडिया कारा के लिए धन जुटाने के किकस्टार्टर कैम्पेन को पूरा करने के करीब हैं। उसके बाद कारा की ऑनलाइन बिक्री की जाएगी।

अन्य गुड़ियों में बेली और माया शामिल हैं। बेली गणित की शिक्षक बनना चाहती हैं और उसका सपना शिक्षा सुधार का है। माया न्यूरो वैज्ञानिक बनना चाहती हैं।

TAGS: neha chauhan woodward, willowbrook dolls, नेहा चौहान वुडवर्ड, विलोब्रुक गुडिया
OUTLOOK 28 March, 2016
Advertisement