Advertisement
09 July 2015

भोपाल में उत्तर प्रदेश महोत्सव

भोपाल में उत्तर प्रदेश महोत्सव

भोपाल के भारत भवन में उत्तर प्रदेश की कला-संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारत भवन हमेशा से ही सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस बार यहां दस दिवसीय उत्तर प्रदेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

 

इन कार्यक्रमों में अब्बास अली का शहनाई वादन, गिरिजा देवी का गायन, सुरभि सिंह का कथक नृत्य, पंडित छन्नूलाल मिश्र का गायन होगा। इसके अलावा नदिया के पार, उमराव जान, शतरंज के खिलाड़ी, सद्गति और पाकीजा फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस महोत्सव में राम की शक्तिपूजा का बैले शैली में मंचन इस महोत्सव की विशेषता है। इस बैले का निर्देशन व्योमेश शुक्ल ने किया है।

Advertisement

 

इसके अलावा नौटंकी शैली में लैला मजनू की प्रस्तुति, शुभा मुद्गल और सरिता देवी का गायन भी होगा। भोपाल के बाशिंदों के अलावा कई सुधिजन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत भवन के न्यासी सचिव मनोज श्रीवास्तव ने यह जानकारी है। 

TAGS: utter pradesh mahotsav, bharat bhawan, bhopal, madhya pradesh, उत्तर प्रदेश महोत्सव, भारत भवन, भोपाल, मध्य प्रदेश
OUTLOOK 09 July, 2015
Advertisement