Advertisement
16 September 2016

भारत के पांच संग्रहालय एशिया के सर्वश्रेष्ठ 25 संग्रहालयों में शामिल

गूगल

सर्वेक्षण रिपोर्ट में चार अन्य सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में बागोर की हवेली (उदयपुर), विक्टोरिया मेमोरियल हॉल (कोलकाता), सालार जंग म्यूजियम (हैदराबाद) और जैसलमेर वार म्यूजियम (जैसलमेर) हैं। दर्शन म्यूजियम (पुणे), डॉन बॉस्को सेंटर फॉर इंडिजेनस कल्चर्स (शिलांग), हेरीटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम (ताआरो), सिद्धगिरि म्यूजियम (कोल्हापुर) और गांधी स्मृति (नई दिल्ली) भी भारत के 10 श्रेष्ठ संग्रहालयों में शामिल हैं। रैकिंग हासिल करने वाले इन संग्रहालयों को टिपएडवाइजर ट्रैवलर्स च्वायस पुरस्कार से सम्मानित करेगा। उसने कहा कि यह सूची अल्गोरिद्म की मदद से तय की गई है जिसमें 12 महीने तक दुनियाभर में उनकी समीक्षाओं और रेटिंग की मात्रा एवं गुणवत्ता को संज्ञान में लिया गया था।

वैसे भारत का कोई भी संग्रहालय दुनिया के शीर्ष 25 संग्रहालयों में नहीं आया है। न्यूयॉर्क का मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट इस सूची में शीर्ष पर है और उसके बाद क्रमश: आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो, स्टेट हर्मिटेज म्यूजियम एडं विंटर पैलेस, म्यूजी डी ओरसे (पेरिस) और नेशनल म्यूजियम ऑफ एंथ्रोपोलोजी (मैक्सिको) आदि हैं। एशिया की सूची में म्यूजियम ऑफ क्वि टेर्रा कोटा वारियर्स एंड होर्स पहले नंबर पर है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सर्वेक्षण रिपोर्ट, भारतीय संग्रहालय, एशिया, सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय, लेह, हॉल ऑफ फेम, बागोर की हवेली, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, सालार जंग म्यूजियम, जैसलमेर वार म्यूजियम, टिपएडवाइजर ट्रैवलर्स च्वायस पुरस्कार, Indian museum, Asia, Leh, Hall of Fame, Survey, Bagore Ki Hav
OUTLOOK 16 September, 2016
Advertisement