Advertisement
01 November 2017

जानिए कौन हैं देसनवी, जिन पर बना गूगल डूडल

अब्दुल कवी देसनवी यह नाम है उस शख्स का जिस पर आज गूगल ने अपना डूडल बनाया है। आखिर कौन हैं यह शख्स? देसनवी का उर्दू साहित्य में बड़े अदब से नाम लिया जाता है। देसनवी बिहार के देसना गांव में जन्मे थे। अपने गांव के नाम की वजह से वह देसनव कहलाए।

देसनवी ने मौलाना आजाद पर तलाश ए आजाद, मिर्जा गालिब पर मोतला ए खुतूत और अल्लामा इकबाल पर सात तहरीरें नाम से किताबें लिखी हैं। देसनवी मध्यप्रदेश के भोपाल के सफिया कॉलेज में उर्दू विभाग में विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। शायर और लेखक जावेद अख्तर और इकबाल मसूद उनके शिष्य रहे हैं।

मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़े देसनवी ने उर्दू साहित्य को अलग मुकाम पर पहुंचाया है। उन्हीं के सम्मान में आज गूगल ने डूडल बना कर उनके प्रति आदर जताया है। आज उनका 87वां जन्मदिन है। 2011 में उनका निधन हो गया था।

TAGS: google doodle, urdu writer, abdul qavi desnavi, गूगल डूडल, उर्दू लेखक, अब्दुल कवी देसनवी
OUTLOOK 01 November, 2017
Advertisement