Advertisement
15 January 2019

कौन है आज के गूगल डूडल का भारतीय हीरो

सर्च इंजन गूगल पिछले कुछ समय से अपने डूडल्स के लिए चर्चा का विषय रहता है। गूगल ऐसी शख्सियतें खोजता है जिनके बारे भारतीयों की जानकारी भी कम होती है। आज गूगल ने शेख दीन मोहम्मद की वर्षगांठ पर डूडल बनाया है। मोहम्मद पहले भारतीय लेखक थे जिन्होंने अंग्रेजी में अपनी किताब प्रकाशित कराई थी और बाद में ब्रिटेन में भारतीय रेस्टोरेंट खोला था। उन्हें भारत और ब्रिटेन का सांस्कृतिक दूत भी कहा जाता है। 

 1759 में पटना में जन्में मोहम्मद लेखक होने के साथ सर्जन, यात्री और उद्यमी भी थे। मोहम्मद का रेस्त्रां तो बहुत नहीं चला और उसे बंद करना पड़ा। मोहम्मद ने अपने रेस्त्रां का नाम, ‘हिंदोस्तान कॉफी हाउस’ राथा था। 1812 में उन्होंने इसे बंद भी कर दिया। बाद में उन्होंने वहां एक स्पा खोला जिसका नाम उन्होंने ‘मोहम्मद बाथ’ दिया। वे इस स्पा में स्टीम बाथ देते थे और भारती शैली से सिर की मसाज चंपी करते थे जिसे उन्होंने ‘शैंपू’ नाम दिया था। उनके स्पा में काफी अमीर और शाही लोग आया करते थे।

 उन्होंने बाद में अपनी थेरेपी के बारे में एक पुस्तक भी प्रकाशित की थी। 1822 में जॉर्ज चतुर्थ ने उन्हें अपना निजी, ‘शैंपूइंगि सर्जन’ रखा था। इसके बाद उनके कारोबार में बहुत बढ़ोतरी हुई। ब्रिगटन संग्रहालय में आज भी मोहम्मद का पोट्रेट लगा हुआ है। मोहम्मद के पिता ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे। मोहम्मद ने भी ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल रेजिमेंट में काफी दिन काम किया।

TAGS: Google Doodle, Sake Dean Mahomed
OUTLOOK 15 January, 2019
Advertisement