Advertisement
14 February 2018

जानिए क्यों हुई रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडीज की पूजा

प्रेम करने वालों के लिए आज से पवित्र दिन कुछ नहीं होता। इस दिन कुछ पूजा तो बनती ही है। सत्तर के दशक से हिंदू कॉलेज एक मजेदार रिवाज का गवाह बनता रहा है। यहां हर साल 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन दमदमी माई की पूजा होती है। यह दमदमी माई और कोई नहीं बल्कि उस साल की कोई सेलेब्रिटी रहती है जिसके पोस्टर लगा कर पूजा की जाती है।

हिंदू कॉलेज के एक पेड़ को गुब्बारों, रंगीन रिबन से सजाया जाता है और बहुत से छात्र-छात्राएं वहां इकट्ठे होते हैं। वर्जिन ट्री के नाम से विख्यात इस पेड़ का हिंदू कॉलेज में विशेष महत्व है। इस बार पहली बार दमदमी माई के साथ रणवीर सिंह का पोस्टर भी लगाया गया और उन्हें खिताब दिया गया लव गुरु।

लव गुरु की एंट्री इसलिए हुई कि लड़कों के लिए दमदमी माई है तो लड़कों के लिए भी कुछ होना ही चाहिए। और बस इस साल यह परंपरा शुरू हो गई और बाजी मार ली पद्मावत के लिए नीली आंखों वाले गैटअप में सजे रणवीर सिंह ने।

Advertisement

वर्जिन ट्री के पास दमदमी माई की पूजा के लिए सुबह से भीड़ इकट्ठी हो जाती है। उस साल का फ्रेशर लड़का पूजा करता है और फिर प्रसाद बांटा जाता है। अगर हिंदू कॉलेज की किसी लड़की को इस दिन प्रपोज करना हो तो गुलाब की जगह लड्डू लेकर जाएं, वो भी मोतीचूर के!

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: hindu college, jacqueline fernandez, ranveer singh, damdami mai, love guru, हिंदू कॉलेज, जैकलीन फर्नांडीज, रणवीर सिंह, दमदमी माई, लव गुरु
OUTLOOK 14 February, 2018
Advertisement