Advertisement
13 September 2017

संघ के गढ़ में प्रतिरोध दर्ज कराएंगी फिल्में

इस साल 15 से 17 सितंबर के बीच नागपुर के धनवटे नेशनल कॉलेज में अन्हे घोड़े का दान, नेबर्स, ग्लास, जू और अन्य कई फिल्मों के साथ कालजयी फिल्म गरम हवा देखने के लिए दर्शक जुटेंगे।

हर साल किसी नए शहर में प्रतिरोध का सिनेमा अपना पड़ाव डालता है और फिल्मों के साथ बातचीत और संगीत का सिलसिला भी चलता है। आयोजकों ने नागपुर को ऐसे वक्त में अपने ठिकाने के रूप में चुना है जब अभिव्यक्ति के खतरे हर जगह मंडरा रहे हैं। नागपुर संघ का गढ़ है और यह शहर अपनी केसरिया छाप के तौर पर ज्यादा पहचाना जाता है। 

 

TAGS: nagpur, pratirodh ka cinema, नागपुर, प्रतिरोध का सिनेमा
OUTLOOK 13 September, 2017
Advertisement