Advertisement
16 February 2017

नीतीश को सात निश्चय पर आधारित कलाकृति भेंट की गयी

    ‌‌

  पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे  द इंडिया आर्ट इन्वेंस्टमेंट कंपनी से जुडे लोक कलाकारों तथा निफ्ट पटना के छात्रा-छात्राओं ने नीतीश को सात निश्चय पर आधारित यह कलाकृति भेंट की।

   मुख्यमंत्री ने इस कलाकृति को अद्भुत बताते हुए इसे मुख्य सचिवालय में स्थापित कराने का निर्देश दिया। कलाकारों द्वारा ऐसी दो और कलाकृतियां भेंट की जाएंगी जिसे बुद्ध स्मृति पार्क और राजधानी वाटिका में लगाया जायेगा।

Advertisement

   इस कलाकृति को बनाने वाले कलाकारों में आठ वर्ष की नन्हीं करिश्मा से लेकर बिहार की गौरव पदमश्री से सम्मानित 74 वर्षीय बउआ देवी का अमूल्य योगदान है।

   इस कलाकृति में भगवान गौतम बुद्ध को पीपल के पेड़ के नीचे ध्यानमग्न दर्शाया गया है। पीपल के पेड़ की सात शाखाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजनाओं का रूप दिया गया है जो कि अलग-अलग कला शैली से चित्रिात है।

   कलाकृति मधुबनी (बिहार), पढ़ (राजस्थान),  संथाल (पश्चिम बंगाल), पट्ट चित्र (ओडिशा), लिपन (गुजरात), गोंड (मध्यप्रदेश), वार्ली (महाराष्ट्र) आदि कला शैलियों से उकेरी गई है। कलाकृति में मानव श्रृंखला को वार्ली लोक कला शैली से दिखाया गया है।

   द इंडिया आर्ट इन्वेंस्टमेंट कंपनी से जुड़े लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री को आर.आर. दिवाकर द्वारा लिखित पुस्तक बिहार थ्रू एजेज,  अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पटना पुस्तक मेला, ‌बिहार , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कलाकृति भेंट, 13 राज्‍य, 19 कलाकार, छात्र-छात्राएं
OUTLOOK 16 February, 2017
Advertisement