Advertisement
18 December 2016

रिकॉर्ड 37 लाख डॉलर में नीलाम हुई न्यूटन की किताब

गूगल

प्रिंसिपिया मैथेमेटिका नामक यह किताब वर्ष 1687 में लिखी गई थी। मशहूर भौतिकविद अल्बर्ट आइंस्टीन ने इसे संभवत: ऐसी सबसे बड़ी बौद्धिक छलांग करार दिया था, जिसे भरने का मौका शायद ही किसी व्यक्ति को मिला हो। इस किताब की बिक्री का काम देखने वाले नीलामीघर क्रिस्टीज ने उम्मीद की थी कि बकरी की खाल के कवर वाली इस किताब के 10 से 15 लाख डॉलर मिल जाएंगे। बोली लगाने वाले एक अनाम व्यक्ति ने इसे लगभग 3,719,500 डॉलर में खरीद लिया।

लाइव साइंस की खबर के अनुसार, प्रिंसिपिया मैथेमेटिका में न्यूटन के गति के तीन नियमों की व्याख्या की गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से चीजें बाहरी बलों के प्रभाव में गति करती हैं। भौतिकी के छात्र आज भी इन नियमों का इस्तेमाल करते हैं। क्रिस्टीज के अनुसार, लाल रंग की इस किताब की लंबाई नौ इंच और चौड़ाई सात इंच है। इसमें 252 पत्तियां (पृष्ठ) हैं। इनमें कई पन्नों पर लकड़ी के चित्र भी हैं। किताब में एक मुड़ सकने वाली प्लेट भी है। न्यूटन के सिद्धांतों की एक ही अन्य मौलिक प्रति पिछले 47 साल में बेची गई है। उस प्रति को किंग जेम्स द्वितीय (1633-1701) को उपहार स्वरूप दिया गया था। उसे दिसंबर 2013 में क्रिस्टीज न्यूयॉर्क में 25 लाख डॉलर में खरीदा गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सर आइजैक न्यूटन, गति के तीन नियम, पुस्तक, नीलामी, वैज्ञानिक किताब, प्रिंसिपिया मैथेमेटिका, अल्बर्ट आइंस्टीन, क्रिस्टीज, Sir Isaac Newton, Three laws of motion, Scientific book, Auction, Principia Mathematica, Albert Einstein, Christie's
OUTLOOK 18 December, 2016
Advertisement