Advertisement
26 December 2018

भारत की पहली महिला सुपरहीरो प्रिया आ रही है दिल्ली

एसिड हमले में बची लड़कियों की साहस और सामाजिक उपहास से उपजी कहानियों की दिल्ली में जल्द ही प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ‘प्रिया की शक्ति’ नाम की कॉमिक बुक का दूसरा खंड आने वाला है। प्रिया एक महिला सुपरहीरो कॉमिक पात्र है जो रेप सर्वाइवर है।

यूनएन में भी छाई प्रिया

इस कॉमिक्स में आज की स्थिति, कला और संवादों का बहुत अच्छा संयोजन है। यह प्रदर्शनी ‘प्रिया’ज मिरर’ नाम से लगाई जाएगी। प्रिया को यूनएन वीमन ने ने जेंडर इक्वेलिटी कैंपेन के लिए भी नामित किया है। यह प्रदर्शनी पहली बार दिल्ली में आयोजित हो रही है। यह प्रदर्शनी गुरुवार को त्रिवेणी कला संगम के केलिडियोस्कोप डिजिटल आर्ट गैलरी (केडीए) में लगाई जाएगी।

Advertisement

इस कॉमिक का पहला खंड ‘प्रिया की शक्ति’ 2014 में लॉन्च किया गया था जिसमें भारत में मौजूद टैबू और महिलाओं के प्रति हिंसा के बारे में बात की गई थी। आयोजकों के अनुसार पूरे भारत में इसके 2.6 करोड़ पाठक हैं। अब दूसरा खंड ‘प्रिया का दर्पण’ आ गया है जिसमें एसिड सर्वाइवर महिलाएं समाज से लोहा लेती और सामाजिक अहंकार से लड़ती दिखाई देंगी। वह एसिड अटैक से बची हुई लड़कियों की मदद करेगी और उन्हें शक्ति देकर उन्हें उनके भय से उबारेगी। बिलकुल उसी तरह जिस तरह उसने बलात्कार पीड़िताओं को उनके डर से उबारा था।

निशुल्क डाउनलोड करें ऐप

इसे वृत्तचित्र निर्माता और 2003 में पाकिस्तानी फिल्म खामोश पानी की पटकथा लेखिका पारमिता वोहरा ने बनाया है। जबकि फिल्ममेकर और द कर्मा किलिंग (निठारी केस पर बनी) श्रृंखला बनाने वाले राम देवनानी, अभिनेत्री और शॉर्ट फिल्ममेकर शुभ्रा प्रकाश और ग्राफिक नॉवेलिस्ट और डिजिटल क्रिएटर डैन गोल्डमैन इसके निर्माता हैं।  

दर्शक 3डी कॉमिक पेज को देख सकते हैं, निशुल्क स्कैन कर सकते हैं और अपने फोन में ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर एसिड अटैक से बची हुई लड़कियों की वास्तविक कहानियों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। प्रदर्शनी 9 जनवरी 2019 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

TAGS: Superhero comic, priya's shakti, priya's mirror, delhi, trevani kala sangam, सुपरहीरो कॉमिक, प्रिया की शक्ति, प्रिया का दर्पण, दिल्ली, त्रिवेणी कला संगम
OUTLOOK 26 December, 2018
Advertisement