Advertisement
12 January 2017

पुस्तक मेले का आकर्षण बना थीम मंडप

   नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे मेले पांचवे दिन की गतिविधियों के बारे में आयोजक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के उप निदेशक, जनसंपर्क कुमार समरेश ने बताया है कि मानुषी मंडप में लगी प्रदर्शनी महिलाओं के लेखन और उनके व्यक्‍तित्व-कृतित्व पर आधारित लेखन को प्रस्तुत करती है। विभिन्न विधाओं जैसे— उपन्यास, कविता, सामाजिक विज्ञान, लोकोपयोगी विज्ञान, बाल साहित्य आदि पर आधारित पुस्तकें इस प्रदर्शनी के प्रमुख घटक के रूप में हैं। साहित्य के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभिन्न भारतीय भाषाओं की कुछ अग्रणी महिलाओं जैसे प्रतिभा राय,  महाश्वेता देवी, मृदुला गर्ग, कनक लता बरुआ, आशापूर्णा देवी आदि के पोस्टर इस मंडप को एक सौंदर्यपूर्ण एवं बौद्धिक वातावरण प्रदान कर रहे हैं। आगंतुकों की प्रतिक्रियाओं का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि पाठकों एवं साहित्य-संस्कृति प्रेमियों के लिए प्रदर्शनी के साथ ही यहाँ आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

थीम मंडप में कल न्यास के सहयोग से पंजाबी अकादमी, दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम लेखक से मुलाकात में पंजाबी कथाकार, सुश्री चंदन नेगी ने जहां उपस्थित लोगों से अपनी लेखनयात्रा के अनुभव साझा ‌किए वहीं पंजाबी गजल़ व गीतकार, सुखविंदर अमृत ने इस मौके पर अपनी गजलें भी सुनाईं। रेवांत पत्रिका की काव्य-गोष्ठी में निरुपमा सिन्हा,  अनीता महेश्वरी, सरोज सिंह, मुकेश कुमार सिन्हा आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन कवयित्री इंदु सिहं ने किया।

बाल मंडप पर सुबह से ही बच्चों के लिए उनकी सहभागिता के साथ विभिन्न सृजनात्मक एवं रोचक कार्यक्रम संपन्‍न हुए। टेल ट्रंक से आईं कथावाचक, पायल चौधरी ने कठपुतली के जरिए अत्यंत रोमांचक ढंग से

Advertisement

बच्चों को कहानियाँ सुनाईं आरै इन कहानियों के माध्यम से बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को शुद्ध व साफ-सुथरा रखने की शिक्षा दी। निधि पब्लिक स्कलू , फरीदाबाद और नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी ने भी बच्चों के ज्ञानवर्धन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए।

 ऑथर्स कॉर्नर, ‘रिफ्लेक्‍शन में ओम बुक इंटरनेशनल  द्वारा ‘लव इन द टाइम्स ऑफ ऑनलाइन डेटिंग’ विषय पर चर्चा में सुश्री माधवी आहुजा तथा किरण राय ने बताया कि हर किसी को अपना जीवन प्रेम एवं स्नेह के साथ जीना चाहिए।

साहित्य मंच पर युवा महिला लेखिकाओं एवं पत्रकारों के एक संगठन, वाजाल, मुंबई के कविता महिला कलम से कार्यक्रम में युवा कवयित्रियाँ ज्योति घजबाई कविता गुप्ता,  अल्का अग्रवाल, करुणा आदि ने अपने काव्य संग्रहों से कविता पाठ किया।

   हसं ध्वनि थिएटर में हर शाम गीत संगीत और नृत्य के कार्यक्रम दर्शकों की सराहना पा रहे हैं। थीम मंडप में ‘हिंदी साहित्य में नारी चेतना’ विषय पर चर्चा में राजनैतिक विश्लेषक,  डॉ. अवनिजेश अवस्थी; कलासमीक्षक  शशिप्रभा तिवारी ने भाग लिया। विषय-प्रवर्तन डॉ. कृष्णा शर्मा ने किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: विश्व पुस्तक मेला, थीम मंडप, आकर्षण का केंद्र, प्रदर्शनी, गतिविधियां, बाल मडप
OUTLOOK 12 January, 2017
Advertisement