Advertisement
28 February 2018

वृंदावन की विधवा महिलाएं प्रधानमंत्री के साथ होली खेलेंगी

पिछले पांच साल से सुलभ शौचालय के बिंदेश्वर पाठक वृंदावन की विधवाओं के साथ फाग महोत्सव आयोजित करते आ रहे हैं। इस होली महोत्सव को देश-विदेश में खूब सराहना मिली है। इस बार भी यह सालाना उत्सव वृंदावन में आयोजित किया गया था।

इस बार वृंदावन की विधवा महिलाओं के लिए होली दोहरी खुशी लेकर आई है। इस बार वृंदावन के फाग उत्सव के अलावा वहां से पांच महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होली खेलने के लिए दिल्ली आ रही हैं। ये लोग मिट्टी के घड़े में प्रधानमंत्री के ‌लिए गुलाल भी ला रही हैं।

इन पांच महिलाओं में से एक छवि शर्मा ने एएनआई को बताया, ‘मैं विश्वास ही नहीं कर सकती कि कभी हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होली खेलने का मौका मिलेगा।’’

Advertisement

इन महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद होली का त्योहार साथ में मनाने के लिए आमंत्रण दिया है। 2013 में जब पहली बार फूलों और रंगों से होली का उत्सव मनाने की शुरुआत हुई थी तब इस कदम को बहुत सराहना मिली थी। भारत में बहुत सी रूढ़ियों में यह भी शामिल है कि विधवा महिलाएं रंगों का त्योहार नहीं मना सकतीं।

TAGS: vrindavan widows, holi, narendra modi, वृंदावन विधवाएं, होली, नरेन्द्र मोदी
OUTLOOK 28 February, 2018
Advertisement