Advertisement
25 September 2015

रघु दीक्षित से रोशन पुराना किला

लोकसंगीत के बहुभाषी बैंड द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट ने कल शाम एक शानदार संगीतमय प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। इसी के साथ दर्शकों को मोहित करने में डांस ग्रुप नृत्यरूपा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। समारोह के दौरान लेजर लाइट शो भी आयोजित किया गया।

संगीत समारोह लाइट द वे का आयोजन यूनाइटेड नेशंस इन इंडिया, एक्शन : 2015, सेव द चिल्ड्रन और सहर ने मिलकर किया। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र दीर्घकालिक विकास सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षरित होने वाले और अंगीकार किए जाने वाले लक्ष्यों का प्रचार है। यह लक्ष्य अगले 15 सालों के लिए विकास नीति के दिशा निर्देशक हो सकते हैं।

इस समारोह के संदेश और तस्वीरें संयुक्त राष्ट्र न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय के बाहर चल रहे शानदार लाइट शो में एक स्क्रीन पर दिखाए जा रही थीं। दीक्षित ने कहा,  ‘हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए सही मुद्दे उठाएं और विश्व का नेतृत्व विकास की दिशा में करें। लोगों को संयुक्त राष्ट्र में उनके प्रयास दिखने चाहिए।

Advertisement

बेंगलूरू का यह गायक कुर्ता और लुंगी में बहुत खास नजर आ रहा था। उन्होंने पैरों में घुंघरू बांधे हुए थे। यह संगीतकार का एक खास अंदाज है। उन्होंने कहा, ‘सभी वैश्विक नेता इकट्ठे हो रहे हैं और वे उन समस्याओं पर चर्चा करेंगे, जिनका वे सामना कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं प्रधानमंत्री सही फैसला लेंगे।

TAGS: raghu dixit, purana quila, light the way, रघु दीक्षित, पुराना किला, लाइट द वे
OUTLOOK 25 September, 2015
Advertisement