Advertisement
17 June 2016

लिंकन सेंटर के महोत्सव में भारत की कला और संस्कृति होगी मुख्य आकर्षण

गूगल

लिंकन सेंटर के इस प्रतिष्ठित महोत्सव में पुरस्कार विजेता मार्क मॉरिस की 10 हिस्सों वाली श्रृंखला भी शामिल होगी जिसमें भारत की कलात्मक विरासत और गतिशीलता की सार्वभैमिक प्रकृति पर प्रकाश डाला जाएगा। लिंकन सेंटर के व्हाइट लाइट फेस्टिवल के सातवें संस्करण की शुरआत 16 अक्तूबर से हो रही है। सेंटर ने बताया कि दशकों तक दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले मॉरिस, दक्षिण भारत पर केंद्रित 10 हिस्सों वाली श्रृंखला साउंड्स ऑफ इंडिया का आयोजन करेंगे जिसमें वार्षिक त्योहारों, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन होगा।

 

सेंटर ने बताया कि इस वर्ष का व्हाइट लाइट फेस्टिवल भारत पर केद्रित 10 हिस्सों वाली विशेष श्रृंखला के साथ दक्षिण भारत की कलात्मक अभिव्यक्ति पर प्रकाश डालेगा। महोत्सव में भारत की संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता को दिखाया जाएगा। मार्क मॉरिस के नृत्य समूह के सदस्यों के साथ ही केरल कलामंडल कथककली मंडली की जयश्री, तालवादक वी सेल्वागणेश, नृत्यग्राम के संगीतकारों और नर्तकों जैसे दक्षिण भारतीय कलाकार संगीत महोत्सव की शान बढ़ाएंगे। एक महीने तक चलने वाले इस महोत्सव में 10 स्थानों पर 41 प्रदर्शन होंगे। महोत्सव में नौ देशों के कलाकार और कंपतिया भाग लेंगी।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, लिंकन सेंटर, संगीत महोत्सव, दक्षिण भारत, कला, संस्कृति, आकर्षण का केंद्र, मार्क मॉरिस, कलात्मक विरासत, गतिशीलता, व्हाइट लाइट फेस्टिवल, साउंड्स ऑफ इंडिया, संस्कृति, परंपरा, रचनात्मकता, US, Lincoln Center, Music festival, South India, Art, Culture, Center of attra
OUTLOOK 17 June, 2016
Advertisement