Advertisement
30 July 2015

शास्त्रीय गायिका वसुंधरा कोमकली का निधन

वसुंधरा को पद्मश्री सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनका विवाह मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित कुमार गंधर्व से हुआ था। उनकी एक पुत्री कलापिनी कोमकली हैं। वह भी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका हैं।

 

उनका अंतिम संस्कार आज देवास में किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शास्त्रीय संगीत के अप्रतिम गायक दिवंगत कुमार गंधर्व की पत्नी वसुंधरा कोमकली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि पंडित कुमार गंधर्व की संगीत यात्रा में सहभागी रही कोमकली स्वयं भी संगीत की साधक थीं। चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: vasundhara komkali, kalapini komkali, dewas, kumar gandharv, वसुंधरा कोमकली, कलापिनी कोमकली, देवास, कुमार गंधर्व
OUTLOOK 30 July, 2015
Advertisement