Advertisement
08 August 2015

फिर मिलेंगी स्पाइस गर्ल्स

स्पाइस गर्ल्स की विक्टोरिया बेकहम के बिना भी यह समूह फिर एकजुट होने वाला है। खबर है कि विक्टोरिया के बिना ही यह समूह अपने गाने वानाबी के 20 साल पूरे होने पर उत्सव की तैयारी में है। इस बात की पक्की खबर भले ही न हो पर यह तय है कि एम्मा बंटन, मेल सी, गेरी हालीवेल और मेल बी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एक कंसर्ट श्रृंखला की तैयारी कर रही हैं।

 

यह पॉप संगीत की दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा पुनर्मिलन होगा। स्पाइस गर्ल्स को फिर से साथ देखने के लिए लोगों की बड़ी मांग है। खासकर इनके पहले गाने के अगली गर्मियों में दो दशक पूरे करने से बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं।

Advertisement

 

मेल बी पिछले महीने गुपचुप तरीके से लंदन गई थीं और अन्य तीन सदस्यों के साथ मिलकर इस योजना को मंजूरी दी थी। उनका इस कार्यक्रम से लगभग एक करोड़ पौंड कमाने का इरादा है। बेकहम ने इस समूह के 2007-2008 के पुनर्मिलन में भाग लिया था और तीन साल पहले लंदन ओलंपिक्स के समापन समारोह में वह दिखाई दी थीं।

TAGS: Victoria Beckham, emma bunton, geri halliwell, melanie brown, melanie chisholm, spice girls, विक्टोरिया बैकहम, एम्मा बटोन, गैरी हॉलीवैल, मिलेनाई ब्राउन, मिलेनाई किसहोम, स्पाइस गर्ल्स
OUTLOOK 08 August, 2015
Advertisement