Advertisement
26 February 2018

कश्मीर में लोकप्रिय हो रहे सूफियाना रॉक बैंड

कश्मीर में अब अलग ही धुन बजने लगी है। इन दिनों घाटी में सूफी रॉक बैंड के चर्चे हैं। यह रॉक बैंड श्रीनगर के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। संगीत के इस नए ट्रेंड के प्रति युवा आकर्षित हो रहे हैं।

पिछले कुछ सालों से ब्लड रॉक्स जैसे म्यूजिक बैंड कश्मीर की संगीत-दुनिया में बदलाव लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। श्रीनगर में बहुत से सूफी बैंड हैं, जिनमें से ब्लड रॉक्स भी एक है।

कश्मीर पूरी दुनिया में अपनी अलग तरह की संस्कृति, परंपरा और सूफियाना कविताओं के लिए जाना जाता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जैसे-जैसे संगीत बदला कश्मीरी युवाओं ने इस बदलाव को स्वीकार किया और फिर धीरे-धीरे नए चलन के संगीत में मग्न हो गए। सूफी गानों को रॉक शैली में बदल कर उन्होंने संगीत को नई दिशा दी है।

Advertisement

इस चलन को लाने के पीछे उनका उद्देश्य संगीत के हर प्रकार को नयापन देना है। ताकि लोग सूफियाना संगीत और नए चलन दोनों का एक साथ आनंद ले सकें। सभी तरह के सूफियाना बैंड घाटी में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लगातार अपने शो करते रहते हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘सकारात्मक परिणाम के लिए बदलाव जरूरी है और ये म्यूजिक बैंड इन्‍हें देख्‍ाने-सुनने वालेां  का मनोरंजन करने के लिए शानदार भूमिका निभा रहे हैं।’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: sufi rock bands, kashmir, सूफी रॉक बैंड्स, कश्मीर
OUTLOOK 26 February, 2018
Advertisement