Advertisement
09 March 2018

टूट गई वडाली ब्रदर्स की जोड़ी, प्यारेलाल वडाली का निधन

रंगरेज मेरे..., दर्दा मिर्या माहिया मेरा दर्द मिटा गीत गाने वाले वडाली बंधुओं में से एक प्यारेलाल वडाली का अमृतसर में निधन हो गया। प्यारेलाल और पूरनचंद नाम के सूफी गायकों की यह जोड़ी वडाली बंधुओं के नाम से जानी है। हाल ही में उन्होंने तनु वेड्स मनु में रंगरेज मेरे गीत गाया था. दोनों की जोड़ी बहुत मशहूर थी और दोनों ने दुनियाभर में अपनी गायकी के बल पर नाम कमाया था.

प्यारेलाल काफी दिनों से बीमार थे। आज शुक्रवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वडाली बंधु उस्ताद बड़े गुलाम अली के घराने से थे। पटियाला घराने के ये भाई कभी स्कूल नहीं गए थे। गायकी के पहले दोनों भाई कुश्ती लड़ा करते थे। संगीत की प्राथमिक शिक्षा उन्हें उनके पिता ठाकुरदास वडाली ने दी थी। बाद में दोनों पंडित दुर्गादास से संगीत साधना सीखी।

प्यारेलाल वडाली की बीमारी के चलते पूरणचंद कुछ दिनों से अपने बेटे लखविंदर वडाली के साथ स्टेज शेयर कर रहे थे। दोनों ने कई अवॉर्ड भी जीते जिसमें 1992 का संगीत नाटक अवॉर्ड प्रमुख है। बाद में उन्हें पंजाब संगीत अवॉर्ड भी दिया गया था। उनसे एक बार इंटरव्यू में पूछा गया था कि वे सूफी ही क्यों गाते हैं? तब उन्होंने कहा था सूफी रूह का संगीत है। हर गाना सुन कर आपको लगेगा कि यह ईश्वर की आराधना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: pyarelal wadali, puranchand wadali, प्यारेलाल वडाली, पूरणचंद वडाली
OUTLOOK 09 March, 2018
Advertisement