Advertisement
01 February 2022

बजट 2022: कपड़ा, मोबाइल, चार्जर, ज्वैलरी समेत इन सामानों पर असर, जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

आज मोदी सरकार ने साल 2022 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में कई ऐलानों के जरिए बताया कि कौन सी चीजें सस्ती होंगी और क्या महंगा समान होगा। उन्होंने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत विभिन्न तरह के शुल्क बढ़ाए और घटाए जाने की बात कही। आइए जानते हैं इन घोषणाओं के चलते क्या-क्या होगा सस्ता और महंगा।

ये चीजें होगीं सस्ती?

वित्त मंत्री के ऐलान के बाद चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन चार्जर और जेम्स एंड ज्वैलरी सस्ते होंगे। जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

Advertisement

कट और पॉलिश्ड डायमंड पर भी कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। एमएसएमई को सहायता मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।

मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया।

मोबाइल फोन के चार्जर, ट्रांसफॉर्मर वगैरह पर पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है, जिससे घरेलू मैन्युफैक्टरिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

ये चीजें हुईं महंगी?

वहीं कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को समाप्त करते हुए 7.5 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया है। इमिटेशन ज्वैलरी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, जिससे इसके आयात को कम किया जा सके। वहीं विदेशी छाता भी महंगा होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बजट 2022, केंद्रीय बजट, सस्ता महंगा, निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार, budget 2022, union budget, cheap expensive, nirmala sitharaman, modi government
OUTLOOK 01 February, 2022
Advertisement