Advertisement
27 February 2024

झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-45 के लिए पेश किया 1.28 लाख करोड़ रुपये का बजट

झारखंड सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अगले वित्त वर्ष के लिए बजटीय अनुमान पिछले वार्षिक वित्तीय विवरण से 10 प्रतिशत से अधिक है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार ने 2023-24 के लिए 1.16 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

झारखंड सीएम चंपई सोरेन ने कहा, बजट झारखंड के हित में है। सभी वर्गों के हित में है। इस बजट से झारखंड का विकास होगा...उन(विपक्ष) लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।

Advertisement

 

झारखंड की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2024-25 में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। राज्य विधानसभा में मंगलवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह अनुमान लगाया गया है।

 

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य की अर्थव्यवस्था 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सदन में कहा, “मैं वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1,28,900 करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखता हूं।” हाल ही में गठित चंपई सोरेन सरकार का यह पहला बजट है।

उरांव ने कहा, “बजट गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और राज्य के समग्र विकास को गति देगा।”

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jharkhand government, presented budget, Rs 1.28 lakh crore, financial year 2024-45, Assembly.
OUTLOOK 27 February, 2024
Advertisement