Advertisement
03 April 2017

बांद्रा कुर्ला परिसर-नरीमन पांइट से भी महंगा है कनॉट प्लेस

google

मुंबई का बांद्रा कुर्ला परिसर :बीकेसी: इस मामले में 19वें स्थान पर जबकि नरीमन पांइट 30 वें स्थान पर रहे। सीबीआरई के वैश्विक प्राइम ऑफिस रेंट की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

सालाना 264.27 डॉलर प्रति वर्गफुट के किराये के साथ हांग कांग :सेंट्रल: दुनिया का सबसे महंगा कार्यालय स्थान है। बीजिंग :फाइनेंस स्‍ट्रीट: और हांग कांग :कॉवलूम: इस सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।

बीजिंग इस सूची में चौथे स्थान पर रहा। इसके बाद लंदन :वेस्ट एंड:, न्यूयॉर्क :मिडटाउन मेनहैटन:, टोक्यो :मारहनोची..ओटेमाची:, शंघाई :पुडॉन्ग: का स्थान रहा और मॉस्को दसवें स्थान पर रहा।

Advertisement

कनॉट प्लेस में सेंट्रल बिजनेस डिस्टि्रक्‍ट :सीबीडी: दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस मार्किट में नौवें स्थान पर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 2016 के अंत में इस इलाके का प्राइम ऑफिस किराया 105.71 डॉलर प्रति वर्गफुट सालाना रहा है।

सीबीआरई के चेयरमैन :भारत और दक्षिण पूर्वी एशिया: अंशुमान मैगजीन ने कहा, भारत के वाणिज्यिक रीयल एस्टेट में पिछले दो साल से लगातार सकारात्मक रुख बना हुआ है। वैश्विक कंपनियों के लिये यह लगातार तरजीही स्थान बना हुआ है। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कनॉट प्‍लेस, दुनिया, महंगे कार्यालय, मुंबई, Mumbai, office dearness, delhi, peris, London
OUTLOOK 03 April, 2017
Advertisement