Advertisement
13 September 2015

सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील, 750 करोड़ में बिका लिंकन हाउस

गूगल

महानगर मुंबई के चर्चित लिंकन हाउस को पुणे के उद्योगपति साइरस पूनावाला ने खरीद लिया है। लिंकन हाउस को उन्होंने 750 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह सौदा देश के वित्तीय राजधानी में जमीन-जायदाद के क्षेत्र में अबतक का सबसे बड़ा सौदा है। लिंकन हाउस का उपयोग अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के रूप में होता था।

दक्षिणी मुंबई के ब्रीच कैंडी में स्थित लिंकन हाउस का मालिकाना हक पुणे के सेरम इंस्टीट्यूट के अरबपति चेयरमैन ने खरीदा है। 1966 में स्थापित सेरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया सांप के काटने पर इलाज में काम आने वाली दवा का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। एक सप्ताह पहले ही उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला ने मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित जटिया हाउस 425 करोड़ रपये में खरीदा था। उस समय इसे शहर के रीयल एस्टेट क्षेत्र का सबसे बड़ा सौदा माना गया था।

सूत्रों के अनुसार इस संपत्ति का उपयोग पूनावाला अपने परिवार के निवास के रूप में करना चाहते हैं।फिलहाल इस बारे में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तथा पूनावाला दोनों से संपर्क नहीं हो पाया है।हालांकि संपत्ति के लिये अमेरिकी 850 करोड़ रपये की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें इतनी राशि नहीं मिली। ब्रीच कैंडी में दो एकड़ जमीन में फैले ग्रेड-तीन स्तर की संपत्ति का निर्माण क्षेत्र करीब 50,000 वर्ग फुट है।

Advertisement

लिंकन हाउस को पहले वांकानेर हाउस के रूप में जाना जाता था जो कि वांकानेर महाराजा प्रतापसिंह जी वांकानेर का महल था। इसे 1957 में अमेरिका को लीज पर दे दिया गया था और नाम बदलकर लिंकन हाउस कर दिया गया था। इसमें अमेरिका ने अपना वाणिज्य दूतावास बनाया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: लिंकन हाउस, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, वांकानेर हाउस, मुंबई, साइरस पूनावाला, सेरम इंस्टीट्यूट, प्रताप सिंहजी झाला वंकानेर, Cyrus Poonawalla, Serum Institute, Lincoln House, Wankaner Maharaja, Pratapsinhji Jhala Wankaner, Mumbai
OUTLOOK 13 September, 2015
Advertisement