Advertisement
19 February 2015

कोयला घोटालाः सीवीसी ने अदालत में पेश किए सुझाव

पीटीआइ

जांच अधिकारी ने सीवीसी द्वारा सीबीआई को दिए गए सुझाव की एक प्रति रिकॉर्ड के लिए पेश की। इस सुझाव के आधार पर ही सीबीआई ने प्राथमिक जांच (पीई) पंजीकृत की थी। 

अदालत ने तीन फरवरी को सीबीआई से कहा था कि वह सीवीसी की मूल सलाह या सुझाव को अदालत में पेश करे। इसके साथ ही अदालत ने एजेंसी से इस मामले में पीई भी पेश करने को कहा। सीबीआई ने बाद में क्लोजर रपट पेश की थी।  

विशेष सीबीआई जज भरत पाराशर ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 17 मार्च तय की है।

TAGS: कोयला घोटाली, सीवीसी, अदालत
OUTLOOK 19 February, 2015
Advertisement