Advertisement
08 December 2015

पहली बुलेट ट्रेन के लिए जापान से समझौता संभव

पहली बुलेट ट्रेन के लिए जापान से समझौता संभव

जापानी व्यावसायिक दैनिक अखबार निक्केइ की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री शिंजो एबे की इस सप्ताह भारत यात्रा के दौरान वह  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस इस सौदे पर शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। अखबार की रपट के अनुसार प्रधानमंत्री एबे मुंबई से अहमदाबाद के बीच 505 किलोमीटर रेल लाइन परियोजना के लिए 8.1 अरब डालर से अधिक राशि के ऋण की पेशकश करेंगे। इस परियोजना पर मोटे तौर पर 14.6 अरब डॉलर की लागत आने का अनुमान है।

खबर में कहा गया है, ‘दोनों पक्ष कर्ज की शर्तों पर बात कर रहे हैं। इसके अनुसार एबे के सलाहकार हिरोता ईजूमी और जापान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी इसके वित्तीय और अन्य पहलुओं पर बातचीत के लिए भारत गए थे। उनकी यात्रा सोमवार को पूरी हुई। भारत के साथ यह सौदा जापान की बुलेट ट्रेन प्रौद्योगिकी निर्यात का यह दूसरा मामला होगा। इससे पहले जापान ने 2007 में ताइवान को यह प्रौद्योगिकी प्रदान की थी।

TAGS: Bullet Train, Japan, Mou, मुंबई-अहमदाबाद, हिरोता ईजूमी, नरेंद्र मोदी, शिंजो एबे
OUTLOOK 08 December, 2015
Advertisement