Advertisement
27 February 2017

10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में 8 मारुति के

google

जनवरी 2016 में भी सबसे ज्यादा 10 बिकने वाली कारों में से 6 मॉडल मारुति के ही थे। कार विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स सियाम के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति की ऑल्टो बनी रही। जनवरी 2017 में इसकी 22,998 इकाइयां बिकीं जबकि जनवरी 2016 में यह संख्या 21,462 थी।

कंपनी की डिजायर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इस मॉडल की 15,087 कारें जनवरी 2017 में बिकीं जबकि 2016 के इसी महीने में यह आंकड़ा 14,042 कार था। तीसरे स्थान पर मारुति वैगन आर रही है जिसकी 14,930 इकाइयों की बिक्री हुई है जो जनवरी 2016 में 12,744 इकाइयां थीं।

कंपनी की स्विफ्ट 14,545 कारों की बिक्री के साथ जनवरी 2017 में चौथे स्थान पर रही है। पिछले साल जनवरी में इसकी बिक्री 14,057 इकाई थी जिसके चलते यह सूची में दूसरे स्थान पर थी। सबसे ज्यादा बिकने वाली दस कारों की सूची में मारुति के अलावा हुंदै की हैचबैक कार ग्रांड आई10 पांचवे पायदान प्रवेश करती है। जनवरी 2017 में इसकी 13,010 इकाइयां बिकी हैं जबकि पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 9,934 था।

Advertisement

इस सूची में हुंदै की एलीट आई20 छठे स्थान पर रही है। समीक्षावधि में इसकी 11,460 इकाइयां बिकी जो जनवरी 2016 में 9,604 थीं। कारों की सूची में 10,879 इकाइयों की बिक्री के साथ मारुति सेलेरियो सातवें स्थान पर, 10,476 इकाइयों के साथ मारुति बलेनो आठवें स्थान पर और 8,932 इकाइयों के साथ मारुति की एसयूपी विटारा ब्रेजा दसवें स्थान पर रही हैं। जनवरी की इस सूची में अन्य कार कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रही हैं। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मारुति, ऑल्टो, स्विफ्ट, आई 10, कार, वाहन
OUTLOOK 27 February, 2017
Advertisement