Advertisement
01 April 2017

पेट्रोल 3.77 और डीजल 2.91 रुपये सस्ता

पेट्रोल 3.77 और डीजल 2.91 रुपये सस्ता | google

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में इस कटौती की घोषणा की है। इस समय दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.14 रुपये प्रति लीटर व डीजल का दाम 59.02 रुपये प्रति लीटर है। इंडियन आयल कारपोरेशन का कहना है कि पेट्रोल के दाम में 3.77 रुपये प्रति लीटर कटौती की गई है। इसमें राज्य लेवी शामिल नहीं है। यानी स्थानीय लेवी को शामिल करने पर कटौती अधिक होगी।

इसी तरह डीजल के दाम में 2.91 रुपये प्रति लीटर कटौती की गई है। इस कटौती में राज्य लेवी शामिल नहीं है। इससे पहले इनके दाम में 16  जनवरी को संशोधन किया गया था। (एजेंसी)

TAGS: पेट्रोल, डीजल, दाम, सस्ता, तेल, सार्वजनिक
OUTLOOK 01 April, 2017
Advertisement