Advertisement
20 October 2021

दो दिन थमने के बाद फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 106 रुपये पार, जानें डीजल का भाव

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दो दिन राहत के बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 34 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज (20 अक्टूबर) पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है तो वहीं डीजल के दाम भी 35 पैसे बढ़े हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 106.19 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 112.11 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में डीजल अब 102.89 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है, जबकि दिल्ली में डीजल का रेट 94.92 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है।

 

Advertisement

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

 

शहर

डीजल

पेट्रोल

दिल्ली

94.92

106.19

मुंबई

102.89

112.11

कोलकाता

98.03

106.77

चेन्नई

99.26

103.31

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: price, oil increased, petrol, Delhi, crossed Rs 106, price of diesel
OUTLOOK 20 October, 2021
Advertisement