Advertisement
24 April 2017

मुकेश अंबानी की आरआईएल को 8151 करोड़ का फायदा

google

कंपनी ने बाजार अनुमानों को पीछा छोड़ते हुए जनवरी-मार्च तिमाही में लाभ में 12.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। आरआईएल का तेल एवं गैस तथा टेलीकॉम क्षेत्र में खास दखल है। 

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 7,167 करोड़ रुपये रहा था। वहीं 2016-17 पूर्ण वित्त वर्ष में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक सालाना मुनाफा 29,901 करोड़ रुपये कमाया। यह सालाना मुनाफा बीते वित्त वर्ष की तुलना में 18.8 प्रतिशत अधिक है।
इधर रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो के ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 31 मार्च, 2017 तक इसके ग्राहकों की संख्या 10.89 करोड़ पर पहुंच गई।

5 सितंबर, 2016 को जियो की सेवा शुरू होने के बाद से यह दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली कंपनी बन गई है। जियो ने सिर्फ 83 दिनों में 5 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा छू लिया था और 170 दिनों में इसके 10 करोड़ कस्टमर्स बन गए थे। इस तरह इसके रोजाना औसतन छह लाख यूजर बने।

मुकेश अंबानी ने कहा कि हम नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपना अब तक का सर्वाधिक सालाना मुनाफा कमाया है। चालू परियोजनाओं के दम पर हमारा पोर्टफोलियो और मजबूत बनेगा और लंबी अवधि में हमारे मुनाफे में और वृद्धि होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आरआईएल, मुनाफा, मुकेश अंबानी, mukesh ambani, profit, RIL
OUTLOOK 24 April, 2017
Advertisement