Advertisement
01 February 2025

बजट से पहले लोगों को बड़ी राहत, सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए कितनी कम हुई कीमतें

केंद्रीय आम बजट से पहले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल, तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन कर दिया है। आज यानी शनिवार (1 फरवरी) से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सात रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1797 रुपये हो गई है।  

खास बात है कि यह लगातार दूसरा महीना है जब एलपीजी की कीमतें कम हुई हैं। बता दें कि ओएमसी हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

Advertisement

-    घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

-    दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये बनी हुई है।

बता दें कि बता दें कि 2025 में एलपीजी  सिलेंडर के दाम में यह दूसरी कटौती है। साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई थी। दिल्‍ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1804 रुपए कर दी गई थी। बीते 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Budget, LPG gas cylinder, prices down
OUTLOOK 01 February, 2025
Advertisement