Advertisement
30 September 2021

जेफ बेजोस को पीछे छोड़ एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति, मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर

दुनिया के दो सबसे धनी व्यक्ति टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क और अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस के बीच दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति होने की जंग जारी है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को संपत्ति बढ़ने के बाद भी टॉप टेन से बाहर ही रहना पड़ा है, जबकि गौतम अडानी के पायदान में सुधार हुआ है। ब्लूमबर्ग के बिलियनेर्यस इंडेक्स) में यह जानकारी सामने आई है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति 4.13 अरब डॉलर बढ़कर 213 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं, एलन मस्क के प्रतिद्वंदी अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 1.03 अरब डॉलर कम होकर 197 अरब डॉलर पर आ गई है। संपत्ति में हुई बढ़ोत्तरी के बाद एलन मस्क ने एक बार फिर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, जेफ इस सूची में दूसरे स्थान पर चले गए हैं।

Advertisement

एलन मस्क और जेफ बेजोस के बाद तीसरे स्थान पर 160 अरब डॉलर के साथ फ्रांस के बर्नार्ड अर्नोल्ट हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 132 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के पद पर रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स इस सूची में 128 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवे स्थान पर काबिज हैं. बिल गेट्स के बाद इस सूची में गूगल के संस्थापक लैरी पेज 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे पायदान पर तो वहीं 121 अरब डॉलर के साथ सर्जेइ ब्रिन सातवें स्थान पर तो आठवें पर लैरी एलिसन हैं। स्टीव बॉल्मर 9वें और वॉरेन बफेट 10वें पोजीशन पर हैं।

मुकेश अंबानी टॉप 10 से बाहर

भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के संपत्ति में भी 1.52 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है और यह 96.8 अरब डॉलर संपत्ति के साथ टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और 11वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं गौतम अडानी 69.2 अरब डॉलर के साथ 14वें स्थान पर हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Elon Musk, world's richest person, Jeff Bezos, Mukesh Ambani, Bloomberg Billionaires Index
OUTLOOK 30 September, 2021
Advertisement