Advertisement
03 October 2019

आईईएस एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सीमा गौड़ और उपाध्यक्ष अरुण झा बने

File Photo

इंडियन इकॉनोमिक सर्विस एसोसिएशन के 2019 की एक्जीक्यूटिव इकाई का गठन हो गया है। इसके लिए हुए चुनाव में डॉ सीमा गौड़ को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। गौड़ के अलावा अरुण कुमार झा भी निर्विरोध रूप से उपाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। एक्जीक्यूटिव इकाई में नौ सदस्यों का चुनाव हुआ है। इसके तहत महासचिव पद के लिए प्रवीण महतो को चुना गया है। वहीं ए एस भाल, डी. पी. एस नेगी, नंदिता मिश्रा, प्रेरणा जोशी, राजेश पंवार और संजय कौशिक को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुना गया है। सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।एक्जीक्यूटिव इकाई का चुनाव संपन्न कराने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार पी के अब्दुल करीम को रिटर्निंग अफसर बनाया गया था।  

TAGS: Executive, body, IES, Association, elected, unopposed
OUTLOOK 03 October, 2019
Advertisement