Advertisement
01 February 2018

जीएसटी के बाद पहला आम बजट, बस थोड़ी देर में

जीएसटी के बाद पहला आम बजट, बस थोड़ी देर में

बजट को लेकर आम आदमी से लेकर खास आदमी तक सबकी निगाहें लगी हुई हैं। जीएसटी लागू होने के बाद सरकार का यह पहला आम बजट है। बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली नार्थ ब्लॉक के अपने ऑफिस से निकल चुके हैं। पूर्ण रूप से पेश किया जाने वाला यह सरकार का आखरी बजट है।

उम्मीद की जा रही है कि आम बजट पर आने वाले चार राज्यों का असर रहेगा। संभव है इन राज्यों में चुनाव के मद्देनजर बजट में नरमी दिखाई दे। यानी इसके लोकप्रिय होने की संभावना है।

व्यापारियों से लेकर नौकरीपेशा लोग तक जानना चाहते हैं कि बजट उनके लिए क्या लेकर आएगा। वित्त मंत्री सौगात देते हैं या सजा। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि बजट मोदी की पसंद का होगा यानी यह देश के वित्त व्यवस्था को रफ्तार देने वाला हो सकता है। संभव है टैक्सपेयरों को राहत मिले।

Advertisement

वित्त मंत्री से उम्मीद की जा रही है कि उनके झोले में किसानों के लिए भी खास तोहफे होंगे। आज ही रेल बजट भी आएगा। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी संसद पहुंच चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वित्त मंत्री महिलाओं, ग्रामों और शिक्षा पर विशेष रूप से मेहरबान हो सकते हैं। 

TAGS: GST, budget, arun jaitley, जीएसटी, बजट, अरुण जेटली
OUTLOOK 01 February, 2018
Advertisement