Advertisement
08 July 2017

GST Rates Finder: क्लिक करते ही सरकार का ये एप बताएगा जीएसटी रेट

File photo

उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने जीएसटी रेट को जानने के लिए एक मोबाइल एप लांच किया है। एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए फिलहाल ये एप लांच किया गया है। आईओएस वर्जन भी जल्दी ही लांच किया जाएगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने GST Rateेs Finder नाम का एप लॉन्च किया है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने यह एप तैयार किया है। एप से उपभोक्ता और बिजनेसमैन, जीएसटी की सही दरों को मालूम कर सकते हैं। एंड्रायड मोबाइल फोन पर इस एपलिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

एप के सर्च ऑप्शन में वस्तु या सेवा का नाम लिखना होगा। आपकी सर्च से मिलते जुलते वस्तुएं और सेवा आपके मोबाइल पर आ जाएंगी। इसके बाद आप किसी भी आइटम पर क्लिक कर सकते हैं. उस वस्तु का जीएसटी रेट पता चल जाएगा।

Advertisement

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर एक टैब लगाया है। इसे भी जीएसटी रेट फाइंडर का नाम दिया गया है। इसके जरिये भी राज्य जीएसटी, केन्द्र जीएसटी और केन्द्र शासित प्रदेशों के जीएसटी दरों का पता लगाया जा सकेगा।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के मुताबिक एप का इस्तेमाल करने से उपभोक्ता उलझन से बचेंगे और सही टैक्स देने में भी मदद मिलेगी।वित्त मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नये एप को लांच करने की जानकारी दी है।


 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: arun jaitley, gst, gst rates finder
OUTLOOK 08 July, 2017
Advertisement