Advertisement
04 December 2016

नोटबंदी : नवंबर में एफपीआई ने छह अरब डॉलर निकाले

google

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने एक से 25 तारीख के बीच एफपीआई ने शेयरों से कुल 18,244 करोड़ रुपये और जबकि रिण बाजार से 21,152 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इस प्रकार आलोच्य अवधि में उनके द्वारा कुल 39,396 करोड़ रुपये यानी 5.78 अरब डॉलर की निकासी की गई है।

इस साल अभी तक शेयर बाजार में एफपीआई ने 28,742 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है जबकि रिण बाजार से 24,710 करोड़ रुपये की निकासी की है। इस प्रकार पूंजी बाजार में 4,032 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया है।

भाषा

TAGS: Foreign investors, pulled out, capital market, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक, नोटबंदी
OUTLOOK 04 December, 2016
Advertisement